फरीदाबाद पुलिस ने जांच में किया खुलासा, ससुर ने रात में अकेले में बहू की किसी हत्या और फिर लाश दफनाई गली में

फरीदाबाद के पल्ला के रोशन नगर में महिला की हत्या कर शव को करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में दबाने के मामले में पुलिस ने…

n6694677471750577695267a0d34b143efea508fbeb2325816012293f155cc0a8a70f01b27d96e3de610f8c

फरीदाबाद के पल्ला के रोशन नगर में महिला की हत्या कर शव को करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में दबाने के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी ससुर ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था।


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके ससुर रोशन नगर निवासी 54 वर्षीय भूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है मृतक महिला तनु राजपूत की शादी 2 वर्ष पहले रोशन नगर के निवासी अरुण सिंह से हुई थी।

शादी के बाद से घर में लगातार विवाद चलता रहता था। 21- 22 अप्रैल की रात को आरोपी के घर पर उसकी बेटी और उसकी पुत्रवधु अकेली थी। आरोपी की पत्नी यूपी में आयोजित एक शादी समारोह में गई हुई थी जबकि बेटा अरुण सिंह रात को ड्यूटी पर था।


आरोपी की बेटी खाना खाकर ग्राउंड फ्लोर पर अपने कमरे में सो रही थी। तभी तनु भी फर्स्ट फ्लोर पर सोने के लिए चली गई। इसी दौरान आरोपी ससुर कमरे में घुस गया बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई इसमें ससुर अपना आपा खो बैठा और तनु की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद घर के सामने खुदवाए गए टॉयलेट के गड्ढे में शव को डाल दिया और ऊपर से मिट्टी से दबा दिया।


इसके बाद आरोपी ने राजमिस्त्री को बुलाकर गड्ढे को पक्का करवा दिया। एसीपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।

पहले से दर्ज मामले में हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा जोड़ी गई है।
25 अप्रैल को रोशन नगर निवासी अरुण सिंह ने पुलिस चौकी नवीन नगर में एक शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी तनु राजपूत घर से बिना बताए कहीं पर चली गई है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था।

इसके बाद महिला के परिजनों की शिकायत के बाद गड्ढा खोदने वाले मिस्त्री से पूछताछ की तो पुलिस को शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ।