शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। कांटा लगा गाने से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि शेफाली को दिल का दौरा पड़ा था। यह सब उनके मुंबई वाले घर पर हुआ। हालत बिगड़ते ही उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनकी मौत की खबर आते ही सोशल मीडिया पर कई पुराने वीडियो भी वायरल होने लगे। उन्हीं में से एक वीडियो पारस छाबड़ा का भी है। जिसमें शेफाली उनके पॉडकास्ट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पारस उनकी कुंडली देखते हुए कुछ ऐसा कह रहे हैं जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। वह कह रहे हैं कि उनके आठवें घर में चंद्र बुद्ध और केतु साथ में बैठे हैं। चंद्र और केतु का मेल बहुत अशुभ होता है। आठवां घर भी खतरे की तरफ इशारा करता है। अचानक मौत और रहस्यमय चीजें भी इसी घर से जुड़ी होती हैं। पारस कहते हैं कि उनके ग्रहों की ये स्थिति चिंता का विषय है।
यह वीडियो अब चारों तरफ शेयर किया जा रहा है। पारस ने भी इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है। जिसके कैप्शन में लिखा है अगला साल अब कभी नहीं आएगा। इस लाइन ने फैंस को और भावुक कर दिया है।
शेफाली का अंतिम संस्कार हो चुका है। इस मौके पर बिग बॉस सीजन 13 से जुड़े कई लोग नजर आए। शहनाज गिल और आरती सिंह भी वहां पहुंचीं। अंतिम दर्शन के दौरान पैपराजी ने पारस से कुछ सवाल पूछे तो वह भड़क गए। उन्होंने मीडिया को फटकारते हुए कहा कि ये कैसी बेहूदी खबरें चला रहे हो। सुबह सुबह कुत्ते को लेकर घूमने वाली खबरें दिखाते हो। फिर जब कोई कुछ बोलता है तो नेगेटिव बता देते हो। पारस का गुस्सा कैमरे में भी कैद हुआ है।
शेफाली की मौत के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभी तक परिवार की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उनके करीबियों और फैंस का कहना है कि वो बहुत जल्दी चली गईं।