फैक्ट्री में तैयार हो रहा था नकली अमूल, मधुसूदन, मदर डेयरी और पतंजलि का देसी घी, तभी..

अगर आप भी अपने घर में बने पराठों पर देसी की लगाते हैं तो पहले यह खबर पढ़ ले। ब्रांडों के नाम पर नकली घी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अगर आप भी अपने घर में बने पराठों पर देसी की लगाते हैं तो पहले यह खबर पढ़ ले। ब्रांडों के नाम पर नकली घी बिक रहा है। यह नकली घी आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अगर आप भी देसी घी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप सावधान हो जाइए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली घी बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है। इस फैक्ट्री से अलग-अलग ब्रांड के डिब्बो में कुल 2000 लीटर मिलावटी घी बरामद हुआ है। इसमें अमूल घी के नाम पर 240 लीटर नकली डिब्बे पाये गए हैं। दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच में प्रमुख ब्रांडों के मिलावटी और नकली देसी घी और दूसरे आवश्यक खाद्य पदार्थों के निर्माण वितरण सप्लाई में शामिल सभी लोगों को पकड़ लिया है।

हरियाणा के जींद में एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया, जहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें डालडा घी और रिफाइंड तेल सहित कच्चा माल, पैकिंग सामग्री, पैकिंग मशीनें, वजन मशीनें और कई नामी कंपनियों के नकली पैकेट जब्त किए गए हैं।

हरियाणा के जींद में स्टोरेज और सप्लाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक गोदाम को भी जब्त किया गया। इस गोदाम में अमूल, वेरका, नेस्ले एवरी-डे, मधुसूदन, आनंद, परम, मदर डेयरी, मिल्क फूड, पतंजलि, सरस, मधु, श्वेता जैसे कई नामी ब्रांडों के पैक किए गए प्रोडक्ट की एक महत्वपूर्ण मात्रा थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने इनपुट मिलने के बाद छापा मारा जिसके बाद बड़ी मात्रा में वहां से नकली घी पाया गया। बरामद हुई चीजों में मिलावटी नकली ‘ईएनओ’ 23328 पाउच दिल्ली से बरामद किए हैं। दिल्ली से 240 लीटर मिलावटी/नकली ‘अमूल घी’ बरामद किया गया है।

लगभग 2500 लीटर कच्चे माल की बरामदगी के साथ वाली एक फैक्ट्री पकड़ी, जिसमें घी बनाने की मशीनें, पैकिंग मशीनें और घी बनाने के लिए आवश्यक अन्य उपकरण, कच्चा माल हरियाणा के जिंद से बरामद किया गया।

एक गोदाम जहां कई नामी ब्रांडों के बक्से, टिन, टेट्रा पैक हैं, जैसे अमूल घी, वेरका घी, नेस्ले एवरी डे घी, मधुसूदन घी, आनंद घी, परम देसी घी, मदर डेयरी घी, मिल्कफूड देसी घी, पतंजलि गाय घी, सरस, मधु घी, श्वेता घी, लक्ष्य घी, जिंद, हरियाणा से भारी मात्रा में लगभग 2000 लीटर बरामद किया गया है।