एग्जिट पोल: जानें गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में किसकी बन सकती है सरकार

अल्मोड़ा। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान आज पूर्ण हो गया है और आगामी 8 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। मतदान के बाद…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान आज पूर्ण हो गया है और आगामी 8 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। मतदान के बाद आज तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं जिसमें बताया जा रहा है कि गुजरात में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

रिपब्लिक पी-मारक्यू के सर्वे के अनुसार गुजरात में भाजपा को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का मौका मिलेगा। भाजपा को 128 से 140 सीटें मिल सकती है। वहीं इंडिया न्यूज- जन की बात के सर्वे के अनुसार भाजपा को 117 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 34 से 51 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके साथ ही न्यूज 18 के सर्वे के अनुसार भी भाजपा फिर से वापसी कर रही है। भाजपा को 132 सीटें मिल सकती हैं वहीं कांग्रेस के खाते में 38 और आम आदमी पार्टी को 7 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। टीवी9 ऑन द स्पॉट के अनुसार गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा को 128 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 45 सीटें जा सकती हैं और आप को केवल 4 सीटें मिलने का अनुमान है।