अगर आप का बैंक अकाउंट है खाली फिर भी कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट, जाने इसका पूरा प्रोसेस

अब अगर आपके बैंक अकाउंट में एक भी रुपए नहीं है तो भी आप डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। यह सुनने में अजीब जरूर है…

अब अगर आपके बैंक अकाउंट में एक भी रुपए नहीं है तो भी आप डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। यह सुनने में अजीब जरूर है लेकिन अब यह भीम यूपीआई एप के नए फीचर यूपीआई सर्कल की मदद से संभव हो गया है। इस फीचर से आप बिना बैलेंस के कहीं भी पैसे भेज सकते हैं। वह भी बिना किसी ब्याज या चार्ज के


इस फीचर की मदद से आप अपने परिवार या भरोसेमंद दोस्तों को अपने बैंक अकाउंट से भुगतान करने की अनुमति दे सकते हैं। यानी आप किसी को यह अधिकार दे सकते हैं कि वह आपकी मंजूरी या ते लिमिट के अंदर रहते हुए आपके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर सके

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उदाहरण से समझते हैं- अगर आप किसी करीबी को 2000 रुपये की लिमिट तय कर देते हैं, तो वह व्यक्ति आपके अकाउंट से इतने रुपये तक किसी को भी UPI पेमेंट कर सकता है। खास बात यह है कि हर ट्रांजैक्शन पर आप चाहें तो खुद मैन्युअल परमिशन भी सेट कर सकते हैं।


इस फीचर को एक्टिवेट करना बेहद आसान है।
सबसे पहले BHIM UPI ऐप खोलें।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
अब आपको ऐप में ‘UPI Circle’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर अपने परिवार या भरोसेमंद दोस्तों को जोड़ने के लिए उनका मोबाइल नंबर, UPI ID या QR कोड स्कैन करें।
अब तय करें कि वे कितने रुपये तक का लेन-देन कर सकते हैं।
चाहें तो हर ट्रांजैक्शन के लिए आपकी मंजूरी (Approval) की शर्त भी लगा सकते हैं।
अंत में अपना UPI PIN डालकर कन्फर्म करें।


इसके बाद, आपका जोड़ा गया व्यक्ति अब आपकी ओर से पेमेंट कर सकता है, भले ही आपके अकाउंट में बैलेंस जीरो हो।


यह फीचर बुजुर्गों, छात्रों और घर के उन सदस्यों के लिए बेहद फायदेमंद है जो अक्सर पैसे की कमी के कारण डिजिटल पेमेंट नहीं कर पाते। इसके अलावा, यह इमरजेंसी में भी काम आता है, जैसे किसी को तुरंत भुगतान करना हो और आपके खाते में पैसा न हो।