जेएनवी ताडीखेत में 9वीं व 11 की पार्श्व प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 254 ने दी परीक्षा

email image link रानीखेत। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा हेतु आयोजित पार्श्व प्रवेश परीक्षा सेंटर सुपरिटेंडेंट प्रभारी प्राचार्या रेशमा मेहरा…

रानीखेत। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा हेतु आयोजित पार्श्व प्रवेश परीक्षा सेंटर सुपरिटेंडेंट प्रभारी प्राचार्या रेशमा मेहरा की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

दोनों कक्षाओं में प्रवेश हेतु कुल रजिस्टर्ड 442 बच्चों में से 254 ने परीक्षा दी। जबकि 188 बच्चे अनुपस्थित रहे।


इस संबंध में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नौवी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में रजिस्टर्ड 324 बच्चों में से 221 व ग्यारहवी कक्षा हेतु रजिस्टर्ड 118 में से 33 बच्चों ने परीक्षा दी।वहीँ नौवी में 103 व ग्यारहवी में 85 बच्चे अनुपस्थित रहे।


परीक्षा समपन्न कराने में सेंटर सुपरिटेंडेंट प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रेशमा मेहरा, परीक्षा प्रभारी ऑफिस सुपरिटेंडेंट तपेश कांडपाल, आब्जर्वर मनोज सिंह भंडारी व लाखन सिंह राणा पुस्तकालयाध्यक्ष सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।