कुरियर बॉय बनकर घुसे घर में, बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर की लूटपाट

दिल्ली के प्रशांत विहार से बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। यह बदमाश कूरियर बॉय बनकर घर में घुसे…

दिल्ली के प्रशांत विहार से बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। यह बदमाश कूरियर बॉय बनकर घर में घुसे थे और इन्होंने घर से लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया फिर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति से हाथापाई भी की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

दंपति के बेटे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।