बीजेपी अल्मोड़ा नगर मंडल की कार्यशाला में बूथ समितियों के गठन पर दिया गया जोर

आज यानि 10 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने “संगठन पर्व” के तहत गीता भवन नंदा देवी में एक कार्यशाला आयोजित की। इस…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

आज यानि 10 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने “संगठन पर्व” के तहत गीता भवन नंदा देवी में एक कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि राजेंद्र बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, रवि रौतेला, ललित लटवाल और कैलाश गुरुरानी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की शुरुआत की।


कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नगर मंडल की प्रत्येक बूथ में 20 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना था। इन समितियों में 11 सदस्य होंगे, जिनमें से कम से कम तीन महिलाएं होंगी। समिति में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों के गठन में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य पार्टी को मजबूत करने और जीत हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


कार्यशाला में नगर के सात शक्ति केंद्रों के शक्ति केंद्र सहयोगी भी बनाए गए। ये सहयोगी विभिन्न बूथों पर जाकर समिति के गठन में मदद करेंगे।


जिला सक्रिय संस्था अभियान के संयोजक कैलाश गुरुरानी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि जो भी कार्यकर्ता अभी तक सक्रिय सदस्यता के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन करें।
नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ समिति के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और जहां भी बूथ समिति का गठन होगा वहां अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


कार्यशाला में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, निवर्तमान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने भी अपने विचार रखे।


कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ऑपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल, किरण पंत, बीना नयाल, मनोज वर्मा, अजय वर्मा, जगत तिवारी, विनीत बिष्ट, बंसीलाल कक्कड़, निर्मला जोशी, दर्शन रावत, चंदन रावत, सौरभ वर्मा, जगत भट्ट, नरेंद्र बिष्ट, दिनेश मठपाल, मनीष जोशी, जगमोहन बिष्ट, श्याम पांडे, रमेश मेर, दिशांत पवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, तारा जीना, नेहा उप्रेती, पूनम पालीवाल, ममता शाह, कृष्ण बहादुर सिंह, चंदन बहुगुणा, आशीष उपाध्याय, पीयूष कुमार, मोहित बिष्ट, त्रिलोक रौतेला, हरीश जोशी, राहुल बिष्ट, देवेंद्र कुमार, धीरज बोरा, उस्मान बख्श सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।