उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप से डोल उठी। कल दोपहर 3:28 बजे उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप से डोल उठी। कल दोपहर 3:28 बजे उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। पिछले एक सप्ताह में लगातार तीन दिन भूकंप के झटकों ने लोगों को चिंतित कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई और इसका केंद्र उत्तरकाशी मुख्यालय के पास स्थित तहसील भटवाड़ी के ग्राम साल्ड उपरिकोट निसमोर के वन क्षेत्र में था, जो धरती की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था।

इस महीने राज्य में अब तक पांच बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। 24 जनवरी को उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके अलावा, बागेश्वर जिले में भी भूकंप के झटके आए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, उत्तरकाशी में 24 जनवरी को सुबह 7:41 बजे 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था, और 8:19 बजे फिर 3.5 तीव्रता के झटके महसूस हुए। इसके बाद पौने ग्यारह बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के लगातार झटके आने से लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।