तीन देशों की धरती भूकंप के झटको से डोली , रिक्टर स्केल पर 4 से 5 मापी गई तीव्रता

आज धरती फिर से भूकंप के झटकों से डोल उठी। तीन देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

आज धरती फिर से भूकंप के झटकों से डोल उठी। तीन देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 से 5 के बीच रही। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
इन झटकों के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक सड़कों पर अपने परिजनों के साथ बिताया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, इन भूकंपों से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसे पुष्टि की है और लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। भारत के मणिपुर राज्य में आज सुबह करीब 4:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, भूकंप से किसी तरह का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र बिष्णुपुर जिले में 10 किलोमीटर गहराई पर था।

पेरु में भी आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। पेरु में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। यह भूकंप पल्का (Palca) से 57 किलोमीटर पूर्वोत्तर दिशा में आया था और इसकी गहराई 164.9 किलोमीटर थी। इस भूकंप की भी पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने की है।

इसके अलावा, अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में भी आज सुबह भूकंप आया। यह भूकंप करीब 6:30 बजे महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता 4.4 रिक्टर स्केल पर थी। भूकंप का केंद्र बदख्शां क्षेत्र में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। पिछले सप्ताह भी इस क्षेत्र में दो बार भूकंप आ चुका था और इससे पहले पिछले महीने इस क्षेत्र में 10 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

इन भूकंपों के बाद भूकंप विज्ञान केंद्रों ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके।