भारी बारिश के रेड अलर्ट के कारण 6 अगस्त को नैनीताल जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा

नैनीताल जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग ने 6 अगस्त को भी भारी से बेहद भारी वर्षा…

नैनीताल जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग ने 6 अगस्त को भी भारी से बेहद भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार 6 अगस्त 2025 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जैसे भूस्खलन, सड़कों का बाधित होना, जलभराव और नदियों-नालों में तेज बहाव की आशंका के चलते यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर वे अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में आपसी समन्वय बनाए रखें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अगर जिले में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल इसकी सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05942-231178 या 231179 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर दी जा सकती है।