भारी बारिश के चलते नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह भीषण बारिश की वजह से भयंकर हादसा हो गया। यहां शाहबाज गांव में एक तीन मंजिला इमारत अचानक…

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह भीषण बारिश की वजह से भयंकर हादसा हो गया। यहां शाहबाज गांव में एक तीन मंजिला इमारत अचानक से गिर गई। इस घटना के बाद इमारत के मलबे में अभी कई लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मौके पर पुलिस और दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। फिलहाल लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नवी मुंबई नगर पालिका आयुक्त कैलाश शिंदे का कहना है कि इमारत सुबह 5:00 बजे ढही। यह जी+3 इमारत है। बताया जा रहा है कि अभी राहत और बचाव कार्य चल रहा है और दो लोगों को यहां से निकल भी गया है। अभी और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम भी यहां आ गई है। लगातार बचाव कार्य जारी है।