पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हर्षित पंत को युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार

पर्यावरण संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हर्षित पंत को उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2025 में युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।…

Screenshot 2025 1203 081611



पर्यावरण संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हर्षित पंत को उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2025 में युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जीबीपीएनआईएचई (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हर्षित पंत को वन-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं और जैव विविधता संरक्षण पर उनके अग्रणी शोध कार्य एवं समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के कार्य के लिए यंग वुमन साइंटिस्ट अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित 20वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया

कुमाऊं विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग से वन पारिस्थितिकी में पीएच.डी. (2014) प्रो. आशीष तिवारी के निर्देशन में पूर्ण करने वाली डॉ. पंत वैज्ञानिक नेतृत्व और पारिस्थितिक संरक्षण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।


वन पारिस्थितिकी, पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं और सामुदायिक-आधारित वन प्रबंधन पर उनके व्यापक शोध से सतत पर्वतीय विकास हेतु साक्ष्य-आधारित नीति और व्यवहार को निरंतर प्रेरणा मिल रही है डॉ. पंत का शोध हिमालयी क्षेत्र में सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा दे रहा है एवं सतत वन प्रबंधन को सुदृढ़ कर रहा है।