क्या आप जानते हैं कि मनुष्य का साइंटिफिक नाम क्या है? ज्यादातर लोगों को नहीं होगा पता

हर किसी का कोई ना कोई साइंटिफिक नाम जरूर होता है। ऐसे में आप जानते हैं कि इंसान का साइंटिफिक नाम क्या होता है? आईए…

हर किसी का कोई ना कोई साइंटिफिक नाम जरूर होता है। ऐसे में आप जानते हैं कि इंसान का साइंटिफिक नाम क्या होता है? आईए जानते हैं


वैसे तो हर किसी का अपना एक नाम होता है चाहे वह इंसान हो, जानवर हो या फिर कोई पक्षी हो। यहां तक की कोई और शहर के लोग हो उनके अपने-अपने नाम होते हैं। इन नाम से ही हम लोगों को पुकारते हैं लेकिन इन नामों से अलग विज्ञान की भाषा में भी हर किसी का कोई न कोई अलग नाम भी होता है, जिससे बहुत से लोग अनभिज्ञ होते हैं। तो आइए जानते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


क्या है मनुष्य का साइंटिफिक नाम?
मनुष्य का साइंटिफिक नाम क्या है, इससे बहुत कम लोग ही परिचित होंगे। तो बता दें कि मनुष्य का साइंटिफिक नाम होमो सेपियंस (Homo sapiens) है। यह लैटिन भाषा से लिया गया है और इसका अर्थ “बुद्धिमान व्यक्ति” होता है।

यह द्विपद नामकरण पद्धति का हिस्सा है। इसे स्वीडिश बॉटनिस्ट, और जूलॉजिस्ट कार्ल लिनिअस ने दिया था। बता दें कि इंसानों को मैमेलिया वर्ग और प्राइमेट्स ऑर्डर में वर्गीकृत किया गया।


होमो का अर्थ लैटिन में “मानव” है। वहीं, सेपियंस (sapiens) का अर्थ लैटिन में “बुद्धिमान” या “विवेकशील” है।


7 वर्गीकरण?
किंगडम: एनिमेलिया (Animalia)
फाइलम: कॉर्डेटा (Chordata)
क्लास: मैमेलिया (Mammalia)
ऑर्डर: प्राइमेट्स (Primates)
परिवार: होमिनिडे (Hominidae)
जीनस: होमो (Hominidae)
प्रजाति: सेपियन्स (sapiens)


क्या है खरगोश का साइंटिफिक नाम?
ओरिक्टोलैगस क्यूनिकुलस (Oryctolagus cuniculus) खरगोशों का सबसे आम वैज्ञानिक नाम है जो आपको सुनने को मिलेगा। यह नाम यूरोपियन खरगोश को बताता है, जो आज हम जितनी भी पालतू नस्लें देखते हैं, उन सभी का पूर्वज है। यह टर्मिनोलॉजी ग्रीक शब्द “ओरक्टो” से आई है, जिसका मतलब है “खोदना,” और लैटिन शब्द “लैगोस” से, जिसका मतलब है “खरगोश।”

यह लैटिन शब्द “क्यूनिकुलस” से भी आया है, जिसका मतलब है “बिल” या “सुरंग।”


हालांकि ओरिक्टोलैगस क्यूनिकुलस में पालतू खरगोश शामिल हैं, लेकिन असल में खरगोश शब्द एक ही परिवार के कई अलग-अलग जेनेरा को कवर करता है।