क्या आप जानते हैं कि आखिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिलती है कितनी सैलरी ? जानें क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। लोकसभा से लेकर कई राज्यों की विधानसभा में इस पार्टी का दबदबा है। ऐसे में…

n6707649921751424295755a114843d3a1b7977cae313c2da83530de8010b2da967f6ff279a528ed913b66f 1

भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। लोकसभा से लेकर कई राज्यों की विधानसभा में इस पार्टी का दबदबा है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि पार्टी के सबसे बड़े नेता यानी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिलती है और उनके पास कौन-कौन सी सुविधाएं होती है।


आपको बता दे कि भाजपा अध्यक्ष का पद सरकारी नहीं होता है यानी यह संवैधानिक पद नहीं है। इसलिए इन्हें सरकार की ओर से कोई सैलरी नहीं दी जाती है। बीजेपी अध्यक्ष को पार्टी खुद अपने फंड से वेतन और अन्य सुविधाएं देती है।

हालांकि पार्टी अध्यक्ष का पद प्रभावशाली होता है इसकी तुलना किसी भी केंद्रीय मंत्री की ताकत से की जा सकती है लेकिन सैलरी और भत्तों के मामले में फर्क जरूर है।


पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक डेटा जारी नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हर महीने ₹100000 से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक की सैलरी दी जाती है। इसके अलावा अन्य खर्चो के लिए अलग से बजट दिया जाता है।


BJP अध्यक्ष को सिर्फ सैलरी ही नहीं, कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं जो उनके काम को आसान बनाती हैं। पार्टी की तरफ से एक शानदार आवास दिया जाता है, जो पूरी तरह से सुसज्जित होता है। अध्यक्ष को पूरे समय सरकारी सुरक्षा और ड्राइवर समेत गाड़ी दी जाती है। Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलती है।


देशभर में पार्टी के कामों के लिए होने वाले ट्रैवल, होटल, खानपान और अन्य खर्चों की जिम्मेदारी पार्टी उठाती है। कामकाज के लिए एक पूरा स्टाफ, पीए, सलाहकार और मीडिया टीम दी जाती है। फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं।