क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के पास है कितनी संपत्ति और कितने हैं निजी वाहन? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी बुधवार 17 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो जाएंगे।…

n6813804501758078094608cba9e0ca0f607f961e4ba053aec043f27746433c5b649b57628c4a8ed27164d6 1

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी बुधवार 17 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो जाएंगे। देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं कि उनके पास कितने संपत्ति है और उनकी सैलरी क्या है?


साल 2024 के आम चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास बैंक बैलेंस में 2 करोड़ 85 लाख रुपए है। वित्त वर्ष 2022- 23 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वार्षिक वेतन 2,35,6000 था हालांकि 2024 में शपथ ग्रहण समारोह के वक्त उनका वेतन संशोधित कर दिया गया था और ₹1.66 लाख प्रति माह कर दिया गया था।


पीएम मोदी के खाते में कितने पैसे हैं?
13 में 2024 तक एसबीआई के बचत खाते में उनके पास लगभग ₹80000 जमा थे। इसके अलावा उस समय प्रधानमंत्री मोदी के पास घर पर केवल ₹52,920 नकद थे। जबकि, उनके राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) खाते में ₹9.12 लाख का निवेश (संचित ब्याज सहित) था। गुजरात में जन्मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास एसबीआई में ₹2.85 करोड़ की एफडी भी है।


पीएम मोदी के पास और क्या-क्या है?
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अपना कोई निजी वाहन नहीं है। उनके पास कृषि भूमि का भी कोई स्वामित्व नहीं है। उनके पास संपत्ति का स्वामित्व नहीं है ,चाहे वह फ्लैट हो या बंगला या विरासत में कोई जमीन हो।

शेयर बाजार म्युचुअल फंड निवेश की भी कोई जानकारी नहीं है। कॉरपोरेट बॉन्ड में भी उन्होंने कोई निवेश नहीं किया है।बैंक को यह किसी अन्य वित्तपोषक से कोई ऋण नहीं है।
₹2.67 लाख मूल्य की 4 सोने की अंगूठियां
₹3.02 करोड़ मूल्य की कुल चल संपत्ति


पिछले 18 साल में कितनी बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति पिछले 18 सालों में बहुत सीमित रूप से बढ़ी है। 2007 में उनकी कुल संपत्ति 42 लाख 56 हजार थी। साल 2012 में यह बढ़कर 1.33 करोड रुपए हो गई। साल 2014 में उनके संपत्ति 1.26 करोड रुपए थी। साल 2017 में उनकी कुल संपत्ति दो करोड रुपए हुई। वर्ष 2024 में उनके संपत्ति बढ़कर 3.02 करोड रुपए हो गई थी।


पीएम मोदी के पास कितना कैश है?
आप सभी के मन में ये सवाल जरूर उठता होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कितना कैश है। पीएम मोदी के पास कुल नकदी राशि मात्र 52,920 रुपये है। इसके अलावा, उनके पास जमीन या घर जैसी कोई संपत्ति नहीं है। साथ ही उन पर कोई भी लोन या देनदारी बकाया नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयकर रिटर्न में अपनी इनकम की जानकारी कुछ यूं दी है।


वर्ष 2018-2019 में उनकी आय 11.14 लाख रुपये थी।
2019-2020 में आय बढ़कर 17.20 लाख रुपये हो गई।
2020-2021 में आय 17.07 लाख रुपये दर्ज की गई।
2021-2022 में आय घटकर 15.41 लाख रुपये हुई।
2022-2023 में आय फिर बढ़कर 23.56 लाख रुपये दर्ज की गई।