दीपावली पर खुशियों की बहार, सीएम धामी ने उत्तराखंड के चयनित सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून: दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार ने चयनित सहायक समीक्षा अधिकारियों को सरकारी सेवा में शामिल होने का खास तोहफा दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री…

1200 675 25234115 thumbnail 16x9 aspera

देहरादून: दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार ने चयनित सहायक समीक्षा अधिकारियों को सरकारी सेवा में शामिल होने का खास तोहफा दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राजस्व परिषद के तहत चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र न केवल नवनियुक्त कार्मिकों बल्कि उनके परिवार के लिए भी खुशी का अवसर है।

सीएम धामी ने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और मेरिट के सिद्धांतों को बनाए रखना है। इस संदर्भ में उन्होंने हरिद्वार में हुई परीक्षा से जुड़े प्रकरण का उल्लेख करते हुए बताया कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया गया और एसआईटी जांच शुरू की गई। छात्रों की मांग पर परीक्षा निरस्त कर सीबीआई जांच को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपेक्षा जताई कि वे सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम मानकर काम करें और अपने कार्य में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में सरलता और गति लाना आवश्यक है ताकि जनता को त्वरित और सुविधाजनक सेवाएं मिलें।