Almora- निर्वाचन समाप्ति के बाद अब विकास कार्यो को गति देना सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी

अल्मोड़ा, 18 फरवरी, 2022 जिलाधिकारी ने यहां एक बैठक में विभागों के पास अतिरिक्त धनराशि को तत्काल समर्पित करने को कहा। जिला सभागार में जिला…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा, 18 फरवरी, 2022

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जिलाधिकारी ने यहां एक बैठक में विभागों के पास अतिरिक्त धनराशि को तत्काल समर्पित करने को कहा। जिला सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर व केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी वने यह निर्देश दिए।

नवीन कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित, बाह्य सहायतित, बीस सूत्रीय एवं टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय कम है लक्ष्य अधिक है इसलिए सभी विभाग अपने लक्ष्यों के अनुरूप विकास कार्यो में तेजी लायें जिससे जनपद के व्यय प्रतिशत को बढाया जा सके। उन्होंने ऐसे विभाग जिनके पास जिला योजना की धनराशि अवशेष है उन्हें तत्काल उस धनराशि को समर्पित करने के निर्देश दिये ताकि उस धनराशि को जरूरतमंद विभाग को आवंटित कर उसका उपयोग कर जनपद के व्यय प्रतिशत को बढाया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि विभाग एक मद की धनराशि को दूसरे मद में परिवर्तित कराना चाहते हैं जिस मद में उन्हें आवश्यकता है ऐसी पत्रावलियों को स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करें। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि फरवरी माह में सभी विभाग अपना व्यय प्रतिशत बढाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माणदायी संस्थाओं को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में आचार संहिता का ध्यान रखते हुए कार्य करें जिस कार्य की अनुमति लेनी आवश्यक है उसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिये कि काम समाप्त करने के बाद देनदारी के लिए धनराशि रोककर अवशेष धनराशि यथाशीघ्र समर्पित करना सुनिश्चित करें। 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो विभाग ए श्रेणी में हैं वह अपनी ए श्रेणी बनाये रखें जो विभाग बी व सी श्रेणी में हैं वह विभाग प्रगति बढाते हुए ए श्रेणी में आने का प्रयास करें। टास्क फोर्स की समीक्षा के दौरान उन्होंने भौतिक सत्यापन की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भौतिक सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने टास्क फोर्स के अधिकारियों को एक माह की भौतिक सत्यापन की योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने तथा अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई सल्ट के वेतन रोकने के निर्देश दिये।