सोमेश्वर क्षेत्र में आसमान से बरसी आफत, मूसलाधार बारिश के बाद मलबा आने से हाईवे बंद, दुकानों में घुसा पानी

Disaster rained from the sky in Someshwar area, highway closed due to debris after torrential rains, water entered shops अल्मोड़ा, 08 मई 2024- सोमेश्वर क्षेत्र…

Disaster rained from the sky in Someshwar area, highway closed due to debris after torrential rains, water entered shops

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 08 मई 2024- सोमेश्वर क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी नुकसान सामने आया है।
मूसलाधार वारिश से अल्मोड़ा-कौसानी हाइवे मलवा आने से हुई बंद हो गई है,


कई लोगों के घरों और दुकानों में पानी और मलबा घुस गया।
लोगों में दहशत व्याप्त है, प्रशासन को सूचना दे दी गई है। अधूरिया क्षेत्र में कुछ वाहन भी मलवे की चपेट में आ गए हैं, कुछ के बहने की सूचना है।

Screenshot 2024 0508 203631


पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी ने बताया कि चनौदा और आस- पास मुख्य हाईवे मलबे के चलते बंद हो गया है।सड़क में खड़े वाहन भी मलबे से अट गए हैं। उन्होंने बताया कि छतार पहाड़ी से आने वाले सभी गधेरे उफान पर आ गए थे। उन्होंने बताया कि प्रशासन को सूचना दे दी है।
इधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह कैड़ा ने बताया कि लोध क्षेत्र में भी तीन घंटे जबरदस्त और मूसलाधार बारिश हुई है, लाईट भी गुल हो गई है। कुछ जगह मलवा आने की सूचना भी आई है।
इधर मूसलाधार बारिश के बाद कोसी नदी उफान पर आ गई है।

Screenshot 2024 0508 200101