देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, एकनाथ शिंदे और अजीत पावर बनेंगे डिप्टी सीएम

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे। देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग चुकी है। बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे। देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग चुकी है। बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस निर्णय के बाद अब देवेंद्र फडणवीस समर्थक विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। महायुति के नेता दोपहर 3.30 बजे राजभवन जाएंगे। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं। यहां महायुति एकबार फिर ना केवल सत्ता में आई बल्कि 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीत लीं, जबकि विरोधी महा विकास अघाड़ी 50 के अंदर ही सिमट गई। चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बीजेपी ने 132, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीती है। बीजेपी को पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल हो गया।