देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने ताकुला, बसोली और कसार देवी में बनाया संगठन

Devbhoomi Udyog Vyapar Mandal formed organization in Takula, Basoli and Kasar Devi ताकुला से कुंदन नगरकोटी, बसोली से मोहन डंगवाल, कसारदेवी से मोहन रायल बने…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM


Devbhoomi Udyog Vyapar Mandal formed organization in Takula, Basoli and Kasar Devi

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

ताकुला से कुंदन नगरकोटी, बसोली से मोहन डंगवाल, कसारदेवी से मोहन रायल बने व्यापार मंडल अध्यक्ष

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने जिले की ग्रामीण इकाइयों का विस्तार करते हुए ताकुला, बसोली और कसारदेवी में संगठन का गठन किया है।

ताकुला व्यापार मंडल से अध्यक्ष पद का दायित्व वरिष्ठ व्यापारी कुंदन सिंह नगरकोटी व महामंत्री पद का दायित्व पूरन सिंह सुप्याल, बसोली व्यापार मंडल से अध्यक्ष पद का दायित्व वरिष्ठ व्यापारी मोहन सिंह डंगवाल व महामंत्री पद का दायित्व चंदन सिंह बिष्ट, कसारदेवी व्यापार मंडल से अध्यक्ष पद का दायित्व वरिष्ठ व्यापारी मोहन सिंह रायल को दिया गया है।


उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अशोक सिंह बिष्ट को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का जिला उपाध्यक्ष व दर्शन सिंह पिलखवाल को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सभी नवागंतुक पदाधिकारियों का देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा में सम्मलित होने पर फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों के शामिल होने से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा संगठन को और अधिक मजबूती मिली है जिस कारण संगठन व्यापारियों के हितों के लिए और अधिक तेजी से कार्य कर सकेगा।


सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी व प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों सहित देवभूमि उद्योग व्यापार अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रभारी यूसुफ तिवारी, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।