कठुआ में हुए आतंकी हमले से शोक में डूबी देवभूमि, उत्तराखंड के पांच बेटों ने दिया बलिदान

जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दिया है। इस खबर के बाद अब पूरी देवभूमि…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दिया है। इस खबर के बाद अब पूरी देवभूमि में दुख का माहौल है। सभी के परिजन सदमे में है।वही बलिदानों के घर में भी मातम पसर गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान बलिदान हो गए। वहीं कुछ लोग बुरी तरह घायल भी हुए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया।

हिजबुल मुजाहिदीन के दुर्दांत आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे थे। ऐसे में कठुआ जिले में भी हाई अलर्ट था। बाकायदा सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश थे।

आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग के आनंद सिंह, पौड़ी के कमल सिंह और अनुज नेगी व टिहरी गढ़वाल के विनोद सिंह ने अपना बलिदान दिया।

इस खबर के मिलने के बाद सभी के घर पर मातम छा गया है। पूरे क्षेत्र में यह खबर आज की तरह फैल चुकी है। वही सभी के परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 26 वर्षीय आदर्श नेगी 2018 में सेवा में भर्ती हुए थे। उनके पिता गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज पिपली धार से पूरी की थी।

2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए थे। इसी दौरान उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी की द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे। सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को मिली है।