सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब के तत्वाधान में रविवार को पंचम अंतरविभागीय सचिवालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स से कॉलेज रायपुर में किया गया ।
जिसमें प्रदेश के 12 विभागों के लगभग 150 अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलूनी स्कूल के प्रबंध निदेशक बिपिन बलूनी जी , विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद ढौंडियाल, एवं समापन अवसर पर मुख्य अतिथि देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के महासचिव अंतरराष्ट्रीय एथलीट सतीश चंद चौहान उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में सर्वाधिक 17 स्वर्ण पदक अर्जित किए जाने पर चैंपियंस ट्रॉफी माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्रदान की गई।
इस आयोजन में सचिवालय एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष ललित चंद जोशी उपाध्यक्ष रीना शाही, सलाहकार रीता कौल महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह,संयुक्त सचिव भुवन चंद्र जोशी, प्रमिला टम्टा संप्रेक्षक, श्रीमती निधि मीडिया प्रभारी, विद्या दत्त जोशी,गोदावरी रावत, सुभाष लोहनी, गजपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

