Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 20 स्कूलों को बम से उड़ने की दी गई धमकी, लगातार चौथे दिन आई ऐसी ईमेल

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में लगातार चौथे दिन 20 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी का मेल मिलने के बाद हर जगह हड़कंप…

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में लगातार चौथे दिन 20 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी का मेल मिलने के बाद हर जगह हड़कंप मच गया है। सुबह पहले अभिनव पब्लिक स्कूल फिर पश्चिम विहार के रिच मोड स्कूल में मिल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई।

उसके बाद रोहिणी सेक्टर 24 स्थित सोवरन स्कूल में कॉल आई। दमकल और बम स्कॉड की टीम जांच कर रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इससे पहले भी इसी फॉर्मेट में कई बार धमकी भरे ईमेल भेजे जा चुके हैं जिसमें मेल भेजने वाला कोई स्कूल की ईमेल आईडी पर स्कूल को उड़ाने की धमकी देते हैं।

कई बार जांच के बाद धमकी देने के मेल के पीछे स्कूल के स्टूडेंट्स सामने आए है। आज इन मेल के आने के बाद जांच जारी है। सोमवार से लेकर आज तक तरह स्कूलों को धमकी आ चुकी है।