दिल्ली में ठंड का 6 साल का टूटा रिकॉर्ड, सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, ठिठुरी पूरी दिल्ली

दिल्ली बुधवार को कोहरे से घिरी रही। धूप नहीं निकलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली में कई जगह कोल्ड दे और…

delhi-experienced-its-coldest-day-in-six-years-on-wednesday-breaking-previous-records-as-the-entire-city-shivered-in-the-biting-cold

दिल्ली बुधवार को कोहरे से घिरी रही। धूप नहीं निकलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली में कई जगह कोल्ड दे और कुछ जगह पर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति दिखाई दी।

6 साल में बुधवार का दिन दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। यह मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया और गुरुवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है।


मौसम विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि दिल्ली में बुधवार का दिन दिसंबर महीने के लिए 6 वर्षों में सबसे ठंडे दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले 2019 में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।


बुधवार का दिन दिल्ली में मौसम का सबसे ज्यादा ठंडा दिन दर्ज किया गया बताया जा रहा है कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री कम होने पर कोल्ड डे की स्थिति मानी जाती है।

अधिकतम तापमान से 6.5 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर सीवियर कोल्ड डे यानी गंभीर शीत दिवस की स्थिति मानी जाती है। सफदरजंग, रिज और आयानगर में शीत दिवस और पालम और लोधी रोड में गंभीर शीत दिवस की स्थिति रही।
सफदरजंग में अधिकतम तापमान 14.2 °C रहा जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम है।

पालम में अधिकतम तापमान 13.6 °C सामान्य से 6.8 डिग्री कम, लोधी रोड में 13.4 °C सामान्य से 7.6 डिग्री कम, रिज में 13.8 °C सामान्य से 5.9 डिग्री कम और आयानगर में 13.1 °C सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 6.4 °C सामान्य से -0.4 डिग्री कम और लोधी रोड में 6.8 सामान्य से -0.2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।


मौसम विभाग में गुरुवार को दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय मध्य और कुछ इलाकों में घना कोहरा भी रहेगा।

दिन में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति भी बनी रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने एक से लेकर 3 तारीख तक येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हमत के बाद गलन भरी सर्दी भी होगी।


दिल्ली में छाए घने कोहरे का खासा असर विमान सेवाओं पर देखने को मिला है। घने कोहरे के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर लगभग 150 उड़ानों को रद्द कर दिया।

दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया। यात्रियों को विमान सेवाओं के संपर्क में रहने और उसी अनुसार यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। रेल सेवा भी बुरी तरह प्रभावित रही। दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर लगभग 100 रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं।

Leave a Reply