दिल्ली कांग्रेस मनाएगी सेवा दिवस, बांटेगी मास्क और खाना

नई दिल्ली: आज राहुल गांधी 51 साल के हो जाएंगे और इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस राजधानी में सेवा दिवस मनाएगी। सेवा दिवस के दिन…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

f0ff3f34315daf11530d3ffbe3498b62

नई दिल्ली: आज राहुल गांधी 51 साल के हो जाएंगे और इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस राजधानी में सेवा दिवस मनाएगी। सेवा दिवस के दिन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त में जरूरी सामान बाटेंगे। इसमें फेस मास्क, दवाइयां और पका हुआ खाना शामिल है। शुक्रवार को पार्टी ने इसकी जानकारी दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बता दें कि दिल्ली सरकार बिना राशन कार्ड वाले लोगों को भी मुफ्त में राशन मुहैया करा रही है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन लोगों के लिए इस राहत पैकेज का एलान किया था। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता सेवा दिवस को कल यानी रविवार को भी मनाएंगे। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है और आज के समय में लोगों कई तरह की चुनौतियां देख रहे हैं।  

अनिल कुमार ने एक बयान में कहा कि सेवा दिवस का लक्ष्य उन लोगों तक पहुंचना है, जिन पर महामारी का गहरा असर पड़ा है और ऐसे लोगों को मदद पहुंचानी है। अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस के नेता उन लोगों के पास भी जाएंगे, जिन्होंने कोरोना की वजह से किसी अपने को खोया है और ऐसे लोगों की मदद करेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में अबतक 3.50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।