उत्तराखंड में गिरी दिल्ली की कार, तीन लोगों की हुई मौत

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी क्षेत्र में उमरगड़ा के पास एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा…

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी क्षेत्र में उमरगड़ा के पास एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस तथा संबंधित विभाग उनकी पहचान के प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की कार DL 3 CC N 3785 पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी। सुबह लगभग 11 बजे उमरगड़ा के पास कार नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी, जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

खाई से घायलों और शवों को निकालकर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अब केवल एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।

पुलिस मृतकों की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply