गहरी खाई बनी काल,युवक की मौत, SDRF ने मुश्किल हालात में किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़: जिले के चेसर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक के खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़: जिले के चेसर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक के खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।


जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को डीसीआर पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि पिथौरागढ़ के चेसर नामक स्थान पर एक युवक खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी सुनील चंद के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


मौके पर पहुंचने पर टीम को पता चला कि युवक करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। गहराई अधिक होने और दुर्गम हालात के कारण एसडीआरएफ टीम के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था लेकिन एसडीआरएफ टीम ने कठिन परिस्थितियों में ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला।


शव को विधिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय दिग्विजय चंद पुत्र अशोक चंद,निवासी ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।