कोविड मरीजों की संख्या कम होने पर हेल्प लाइन(help line) सेवा बंद करने का निर्णय

  अल्मोड़ा, 30 जून 2021- सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने पिछले 4 महीने से जारी कोविड-19 हेल्प लाइन सेवा(help line))(9997774878) को मरीजों की संख्या कम…

8ddb7db4fe59af111ff56e1bec4225f8
 

अल्मोड़ा, 30 जून 2021- सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने पिछले 4 महीने से जारी कोविड-19 हेल्प लाइन सेवा(help line))(9997774878) को मरीजों की संख्या कम होने के कारण बंद कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी इन 4 महीनों में बहुत से लोगों के फोन कॉल उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्य जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब ,दिल्ली ,उत्तर प्रदेश, बंगाल ,मध्य प्रदेश , और हरियाणा है  जहां से  प्रतिदिन 40 से 50 कॉल प्राप्त हुए जिनमें ज्यादातर ऑक्सीजन की कमी वाले मरीज थे जिन्हें भोजन व ऑक्सीजन की सख्त आवश्यकता थी,और कुछ ऐसे थे जिन्हें बेड नही मिल पा रहे थे। पर होम आइसोलेशन के कारण कुछ लोगों को यह सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।

उन्होंने कहा कि  “अपने कुछ मित्रों की मदद से इस काम को सफलतापूर्वक पूरा किया जिनमें कुछ लोग ऐसे भी थे जिन से मैं कभी मिला ही नहीं लेकिन आज एक ऐसा बंधन बन गया है जिसे देखकर लगता है मैं इन्हें आज से नहीं बल्कि कई सालों से जानता हूं” । उन्होंने कहा कि आगे भी मेरी जनहित से जुड़ी सेवाएं हमेशा जारी रहेगी।