Almora- विषाक्त(poison) पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

अल्मोड़ा, 15 जून 2021- ताकुला ब्लॉक के  एक गांव निवासी युवक की विषाक्त(poison) पदार्थ के सेवन से मौत हो गई।  घटना का कारण अज्ञात है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

63672f7ea9ed6fd1241f25d46a3527d4

अल्मोड़ा, 15 जून 2021- ताकुला ब्लॉक के  एक गांव निवासी युवक की विषाक्त(poison) पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

घटना का कारण अज्ञात है। युवक को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए थे जहां  उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 

उत्तराखंड Corona Update- आज 274 नए केस, 18 की मौत https://uttranews.com/latest/uttarakhand-corona-update-15-june-2021/cid3302117.htm

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पोस्टमोर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
जानकारी अनुसार ताकुला ब्लॉक के ढौल गांव निवासी पवन  (21) ने सोमवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त (poison)पदार्थ का सेवन कर लिया।

  हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार किया गया। उपचार के दौरान कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। 

 इधर दो अन्य मामलों  एक महिला और किशोरी को भी  विषाक्त(poison) पदार्थ का सेवन करने के उपरांत उपचार के लिए   जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। जहां भर्ती कर उनका उपचार किया गया। जबकि किशोरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw