डे-केयर संस्था अल्मोड़ा के संरक्षक और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन अल्मोड़ा के सलाहकार लक्ष्मण सिंह ऐठानी की धर्मपत्नी की लम्बी बिमारी के उपरांत मृत्यु हो गयी है।
नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली।
इधर उनके निधन की सूचना पर डे-केयर संस्था अल्मोड़ा तथा पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा शोक व्यक्त किया गया एवं मृतक आत्मा की शान्ति के लिय प्रार्थना की गई ।
शोक व्यक्त करने वालों में हेमचन्द जोशी, डॉ. गोकुल रावत, चन्द्र मणी भट्ट, एमसी काण्डपाल, आनन्द सिंह बगडवाल, डॉ.जेसी दुर्गापाल, रीता दुर्गापाल, डॉ. अरुण पंत गिरीश जोशी, गिरीश मल्होत्रा, राष्ट्रीय दृष्टि हीन संघ की स्वाति तिवारी, महेन्द्र सिंह अधिकारी, पीएस सत्याल, विपिन जोशी, मदन सिंह मेर, सुश्री सुनैना मेहरा, रमा भट्ट , शंकरदत्त भट्ट, ताराचंद शाह, गिरीश चन्द्र जोशी, ललित मोहन पंत,सुश्री पुष्पा कैड़ा ,गजेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

