टीम इंडिया के स्टार रिंकू सिंह को दाऊद गैंग की धमकी, पुलिस ने दो गिरफ्तार किए

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है जिसके बारे में मुंबई क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है। बताया जा…

IMG 20251009 114752 1

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है जिसके बारे में मुंबई क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह को यह धमकी दाऊद गैंग द्वारा दी गई है और मामले की जांच में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिंकू सिंह से तीन बार धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है। उनकी प्रमोशनल टीम को भी तीन बार धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं। धमकी में उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक का नाम मोहम्मद दिलशाद और दूसरे का नाम मोहम्मद नवीद बताया जा रहा है और दोनों वेस्टइंडीज से पकड़े गए हैं।

रिंकू सिंह को आखिरी बार एशिया कप 2025 के फाइनल में खेलते हुए देखा गया था। इस टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया का हिस्सा तो थे लेकिन सिर्फ एक ही गेंद खेलने का मौका मिला। फाइनल में रिंकू ने टीम इंडिया के लिए निर्णायक चौका लगाया था। इस दौरान रिंकू सिंह को सात में से केवल एक मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।