Almora: Danya resident journalist Harish Pandey passed away
अल्मोड़ा, 28 अक्टूबर 2022- दन्या निवासी पत्रकार हरीश पांडे का निधन हो गया है।
वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। कुछ माह पूर्व उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था , स्वास्थ में आंशिक सुधार भी हुआ था। लेकिन इस बीच उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और वह असमय ही संसार से विदा हो गए, घटना पर सभी मीडिया कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वह काफी मधुर स्वभाव व मिलनसार थे। सामाजिक कार्यों में भी पूरी रुचि से बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते थे।
