रुद्रपुर में स्कूली बच्चों का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के गंगापुर रोड पर दो कारों में स्कूली बच्चों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के गंगापुर रोड पर दो कारों में स्कूली बच्चों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्कूल यूनिफॉर्म में ये बच्चे कार में सवार होकर असुरक्षित तरीके से मस्ती कर रहे थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों कारों का चालान किया। पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को वाहन न दें और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखें। साथ ही पुलिस ने बच्चों की काउंसलिंग भी की, ताकि उन्हें यातायात सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा सके।