धौलछीना:: श्री रामलीला कमेटी धौलछीना के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के चतुर्थ दिवस में राम बारात का दृश्य काफी रोचक रहा।
राम बारात में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया। राम बारात के बाद चतुर्थ दिवस की लीला में सीता की विदाई केकई मंथरा संवाद, दशरथ केकई, संवाद, राम सीता संवाद, राम लक्ष्मण संवाद, सुमित्रा लक्ष्मण संवाद तथा वनवास के के दृश्यों का मंचन किया गया।
चतुर्थ दिवस के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ढोल नगाड़ों और गाजे बाजे के साथ निकली राम बारात का दर्शकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राम सीता विवाह के दृश्यों का मंचन किया गया जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। रविवार शाम राम बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शन उमड पड़े।
कैकई मंथरा संवाद, दशरथ केकई संवाद की भी दर्शकों ने जमकर सराहना की। राम की भूमिका केवल चम्याल, लक्ष्मण की आदित्य, भरत दीपक मेहरा, शत्रुघ्न तनिष्क रावत, सीता काजल, जनक प्रशांत रावत, दशरथ प्रकाश वर्मा, केकई रेनू नेगी मंथरा कुंदन मेहरा, कौशल्या आशी मेहरा तथा सुमित्रा का अभिनय प्रियांशी ने निभाया।
