मेरी छवि बिगाड़ने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किये गए: राहुल गांधी

जम्मू कश्मीर। अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतिम चरण में जम्मू पहुंचने के दौरान राहुल ने कहा कि कांग्रेस सत्तारूढ भाजपा को यह सिखाएगी कि…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

जम्मू कश्मीर। अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतिम चरण में जम्मू पहुंचने के दौरान राहुल ने कहा कि कांग्रेस सत्तारूढ भाजपा को यह सिखाएगी कि इस देश में सच चलता है, धन, ताकत और अहंकार नहीं चलता।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

राहुल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनकी छवि बिगाड़ने के लिए क्रमबद्ध तरीके से हजारों करोड़ रुपए लगाए हैं, लेकिन सच हमेशा सामने आता है। वह सोशल मीडिया पर उपहासपूर्ण तरीके से खुद को ‘पप्पू’ कहे जाने के संदर्भ में यह बात कह रहे थे।

बताते चलें कि कश्मीर घाटी की यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस उनकी ‘’पप्पू’ वाली छवि के मुकाबले के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है तो उन्होंने कहा, मेरी छवि को खराब करने के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

भाजपा और उसके नेताओं ने क्रमबद्ध तरीके से ऐसा किया है। हजारों करोड़ रुपए से सच को नहीं छिपाया जा सकता और आपने इसे देखा है। सच हमेशा सामने आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा के नेताओं को लगता है कि धन और ताकत से सबकुछ हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आप किसी को अपमानित कर सकते हैं, किसी की छवि बिगाड़ सकते हैं, किसी सरकार को खरीद सकते हैं, पैसे से कुछ भी किया जा सकता है, लेकिन वह सच नहीं होगा। सच हमेशा धन और ताकत को किनारे कर देता है और भाजपा के नेता धीरे धीरे इस हकीकत से वाकिफ हो रहे हैं।