देहरादून: निगम अधिकारी बेखबर, शहर में 4 दिन से नहीं उठ रहा है कूड़ा, आम जनता हुई परेशान

बताया जा रहा है कि देहरादून में 4 दिन से कोई कूड़ा उठाने नहीं आ रहा है। हर जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।…

बताया जा रहा है कि देहरादून में 4 दिन से कोई कूड़ा उठाने नहीं आ रहा है। हर जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बदबू से आम जनता काफी परेशान है। यही नहीं इस कूड़े से आसपास के घरों में भी काफी परेशानी हो रही है। एक तरफ ना तो प्रशासन इस पर कोई ध्यान दे रहा है और ना ही निगम अधिकारियों ने इसमें कोई दिलचस्पी दिखाई।

निगम अधिकारियों का कहना है कि दो दिन हड़ताल के कारण कुछ जगहों पर कूड़ो का ढेर एकत्रित हो गया है। रविवार तक सभी जगह से यह ढेर हटा दिया जाएगा। सफाई व्यवस्था में लगी कंपनियों को भी निर्देशित किया गया है।

भाजपा विधायक की ओर से नगर आयुक्त और निगम कर्मचारियों के साथ की गई बदसलूकी के बाद निगम के सफाई कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के कारण 3 दिन से ना तो घर-घर से कूड़ा लिया गया है और नहीं सड़कों से कूड़ा उठाया गया है। बृहस्पतिवार को निगम कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली लेकिन 3 दिन से कूड़ा अभी भी सड़कों पर पड़ा हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जगह-जगह सड़कों के किनारे कूड़ो के ढेर नजर आ रहे हैं इसे उठने वाली बदबू से आसपास और इन स्थानों पर रहने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं। बदबू इतनी ज्यादा है कि यहां से गुजरने वाले लोग भी काफी हैरान परेशान है।
शिवरात्रि शनिवार को सरकारी अवकाश होने के कारण निगम में कोई भी अधिकारी नहीं था। नगर आयुक्त भी घटना के दिन से अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में कोई भी अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा है। रविवार को भी शहर में कूड़ा नहीं उठाया गया तो यह हालत बदतर हो जाएंगे।

तीन दिन की हड़ताल के कारण यह स्थिति बनी है। संबंधित कंपनियों को जहां भी कूड़ा एकत्रित हुआ है, उसे रविवार शाम तक हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ा न उठने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अविनाश खन्ना, मुख्य स्वास्थ्य नगर अधिकारी