मुंबई में लगातार बारिश से शहर थम गया, सड़कों और रेलवे में जलभराव से लोगों को मुश्किलें

मुंबई में बारिश ने फिर से शहर की रफ्तार रोक दी है। देर रात से लगातार बरसात हो रही है और कई सड़कों पर पानी…

n6773794031755611137529e5ff4fdb7211943ee2210716f0f9a5891a8c9e09020534f66824f1b4c091c666

मुंबई में बारिश ने फिर से शहर की रफ्तार रोक दी है। देर रात से लगातार बरसात हो रही है और कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है। गाड़ियां फंसी हैं और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कल भी जोरदार बारिश हुई थी और अब नया दौर शुरू हो गया है।

मुंबई नगर निगम ने मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रखने का फैसला किया है। निजी कंपनियों से भी कहा गया है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने दें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

बीएमसी ने बयान में बताया कि यह फैसला आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों और राज्य संचालित संस्थानों पर लागू होगा। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में द्वीप इलाके में 186 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 208 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 238 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और उसके उपनगरों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जो 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

सुबह हाई टाइड 3.75 मीटर ऊंची रही और रात में यह 3.14 मीटर तक रहने का अनुमान है। दादर, माटुंगा, परेल और सायन के निचले इलाकों में रेलवे पटरियों पर पानी भर गया था। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पानी ट्रैक से नीचे था और ट्रेनें चल रही थीं।

हिंदमाता, अंधेरी सबवे, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, मुंबई-गुजरात हाईवे और ईस्टर्न फ्रीवे के कुछ हिस्सों में भी जलभराव देखने को मिला। स्थिति और गंभीर हुई जब मुम्बई उपनगरीय नेटवर्क पर अम्बिवली और शहाड स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार सुबह 8 बजे के आसपास लोकल ट्रेनें मुख्य लाइन पर 10 मिनट और हार्बर लाइन पर 5 मिनट देरी से चल रही थीं। पश्चिमी रेलवे ने भी खराब दृश्यता के कारण उपनगरीय सेवाओं में देरी होने की पुष्टि की।