द्वाराहाट के विधायक प्रकरण पर अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा बेटी बचाओ भाजपा विधायकों से

अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress’s performance in Almora on Dwarahat MLA case, says save daughter from BJP MLAs अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन

अल्मोड़ा,07 सितंबर 2020— द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर लगे यौन शोषण के आरोप प्रकरण में कांग्रेस ने अल्मोड़ा में प्रदेश की भाजपा सरकार पर करारे प्रहार किये।
पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सांसद प्रदीप टम्टा, उपनेता प्रतिपक्ष करन महरा, जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व विधायक मदन बिष्ट, रणजीत सिंह रावत,पूर्व विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और सरकार पर पीड़िता को फंसाने और आरोपी को बचाने के आरोप लगाए। (अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन)

अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन

कार्यकर्ता अपने हाथों में कई तख्तियां लेकर बैठे ने जिसमें लिखा था कि बेटी बचाओ भाजपा विधायक से वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ नारा हमेशा भाजपा की ओर से माखौल बना है। पूरे देश में भाजपा के नेता और प्रतिनिधि कई बार आरोपों में फंसे हैं। उत्तराखंड में भी संगठन, अनुसांगिक संगठन और अब विधायक इस प्रकार के संगीन आरोप में फंसे है। वक्ताओं ने कहा कि पीड़िता केवल यह कह रही है कि उससे दुराचार हुआ है और उसकी बेटी का डीएनए मैच कराया जाय लेकिन सरकार उसे न्याय देने की बजाय मामले को दबाने और पीड़िता को फंसाने के षड़यंत्र में जुटी रही। वह तो न्यायालय ने एक पीड़िता की सुनी और पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने को कहा। अब ​मुकदमा दर्ज होने के बाद भी विधायक की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। (अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन)

अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, तारा चन्द्र जोशी,गीता महरा, लता तिवारी, मनोज पाठक,परितोष जोशी, प्रदीप बिष्ट अमर, गजेन्द्र फत्र्याल, सिकंदर पंवार,पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, विनोद वैष्णव, दीपक मेहता, हरीश बनौला,राजेन्द्र बाराकोटी, धीरेन्द्र गैलाकोटी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

उपनेता करन का ऐलान सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएंगे मामले को

इस मौके पर रानीखेत के विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष करन महरा ने कहा कि बीजेपी की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपने नारे को सार्थक कर निश्पक्ष न्याय करे अन्यथा कांग्रेस सड़क के साथ ही सदन में भी इस मामले को उठाएगी।

अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन

आरोपों का सामना करे विधायक,दूसरों पर आरोप ना लगाए

इस मौके पर द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि न्यायायल के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है अब यदि विधायक में नैतिकता बची है तो आरोपों का सामना करे और इस्तीफा दे। उन्होंने कहा कि इस मामले को दबाने का प्रयास करने के साथ ही षड़यंत्र का आरोप तक लगाए गये । उन्होंने कहा कि उन्होंने न्याय के लिए भटक रही द्वाराहाट की युवती को न्याय दिलाने की गुहार पर पुलिस तक जाने में मदद की जो उनका फर्ज था। लेकिन उसे विभिन्न स्थानों पर घुमाने ले जाने वाले विधायक आरोपों को झुठलाते हुए षड़यंत्र का आरोप लगाते नजर आए। (अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन)

अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन

मामले में जल्द हो गिरफ्तारी— प्रीतम
पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बीजेपी का चार साल का कार्यकाल में खामियां ही खामियां हैं। लेकिन एक जनप्रतिनिधि पर जब अपने ही क्षेत्र की युवती का यौन शोषण का आरोप लगता है तो स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसी स्थिति में निष्पक्ष न्याय के लिए विधायको इस्तीफा देकर मामले का सामना करना चाहिए। कांग्रेस पीढ़िता को न्याय के लिए उसके साथ है।

अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन