उत्तराखंड के माणा गांव से प्रारम्भ होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा- गांव गांव में लगेंगी चौपाल

Congress’s bharat Jodo Yatra will start from Mana village in Uttarakhand – Choupal will be held in village village अल्मोड़ा, 04 नवंबर 2022- कांग्रेस प्रदेश…

Congress’s bharat Jodo Yatra will start from Mana village in Uttarakhand – Choupal will be held in village village

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 04 नवंबर 2022- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांव गांव में चौपाल लगा ज्वलंत मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही।


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि काग्रेस पार्टी सात नवम्बर से बद्रीनाथ के माणा गांव से उत्तराखण्ड में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करेगी।14 नवम्बर नेहरू के जन्मदिन से 19 नवम्बर पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी जी के जन्मदिन तक प्रत्येक जिले मे यह यात्रा गांव गांव तक निकाली जायेगी।


जिसमें जनता को वर्तमान सरकार की नाकामियों से हो रही महंगाई,भ्रष्टाचार,बिगड़ी कानून व्यवस्था,बेरोजगारी के बारे में बताया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि काग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा में बेरोज़गारी,भ्रष्टाचार,ला एन्ड आर्डर,भर्ती घोटालों को को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में पारदर्शी तरीके से काम किया होता तो अपराधी एक एक करके छूटते नहीं। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले में हाकम सिंह को बड़ा चेहरा बनाकर सामने पेश किया गया।जबकि इसके सफेदपोश आज भी सामने नहीं आ सके हैं।

करन महरा ने कहा कि कांग्रेस अपनी पदयात्राओं में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठायेगी।अंकिता हत्याकाण्ड पर करन मेहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी की जो जघन्य हत्या हुई व हत्या के बाद सबूत नष्ट करने की जो कोशिश की गई वह जगजाहिर है।इस प्रकरण पर कांग्रेस पार्टी लगातार सी बी आई जांच की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता के परिवार को हर संम्भव कानूनी मदद उपलब्ध करा रही है।

करण महरा ने हरिद्वार के पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार पर कहा कि भाजपा सरकार ने वहां सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया जिसका कांग्रेस पार्टी ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया।प्रैस वार्ता में प्रभारी देवेन्द्र यादव,प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,आई टी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव शरद साह आदि उपस्थित रहे।