निर्दलीय नामांकन करा चुके सज्जन ने कांग्रेस पर लगाए आरोप कहा कांग्रेस ने किया अपमान

[hit_count] देखें पूरा वीडियो अल्मोड़ा। संसदीय क्षेत्र में बगावत की शुरूआत हो गई है। अल्मोड़ा सीट पर टिकट की दावेदारी करने वाले सज्जन लाल टम्टा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

[hit_count]

देखें पूरा वीडियो

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा। संसदीय क्षेत्र में बगावत की शुरूआत हो गई है। अल्मोड़ा सीट पर टिकट की दावेदारी करने वाले सज्जन लाल टम्टा ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय नामांकन कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा के अभी भी चार साल का कार्यकाल शेष बचा है ऐसे में जिस प्रकार उनकी उपेक्षा की गई उससे आहत होकर उन्होंने निर्दलीय नामांकन कराया है। मालूम हो कि लंबे समय तक भाजपा में रहने वाले सज्जन लाल टम्टा ने 2014 में भाजपा छोड़ निर्दलीय ताल ठोकी थी। कुछ समय बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस बार उन्होंने कांग्रेस से अपनी दावेदारी की थी। अंतिम समय में प्रदीप टम्टा द्वारा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बाद उन्होंने निर्दलीय नामांकर करा लिया है।