अल्मोड़ा – क्वारब मार्ग की बदहाली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाए यह आरोप

× अल्मोड़ा: क्वारब मार्ग की बदहाली को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा का पुतला फूका । अल्मोड़ा महानगर कांग्रेस कमेटी…

Screenshot 2026 02 24 14 27 26 20 7352322957d4404136654ef4adb64504
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: क्वारब मार्ग की बदहाली को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा का पुतला फूका ।


अल्मोड़ा महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने क्वारब मोटर मार्ग निर्माण डेंजर (200 मीटर डेंजर) को आज स्थाई समाधान न कर पाने के विरोध में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।


नाराज कार्यकर्ताओं ने राज्य सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा हटाने की मांग भी कर डाली, वक्ताओं ने कहा क्वारब डेंजर जोन 200 मीटर सुधारीकरण के NH, SD एवं PWD के आंकड़ों के अनुसार इन दो वर्षों में 60 से 70 करोड़ रु खर्च कर दिया गया है। इसके बावजूद रोड हालत और भी खतरनाक हो गयी है।


पूर्व में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्माण की बात की गयी वह मार्ग भी पूरा स्लाइडिंग जोन होने के कारण बिच में से फट चुकी है। केंद्र राज्य सरकार उदासीनता एवं भ्रष्टाचार के चलते पहाड़ की जनता को भ्रमित कर रही है। दोनों में से एक भी मार्ग भविष्य के सुरक्षित नहीं है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ही क्वारब मार्ग की मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य प्रारंभ नहीं किए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, राधा बिष्ट (जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, दीप सिंह डांगी, मोहम्मद दानिश खान, तारा तिवारी, दीपा शाह (महिला नगर अध्यक्ष), गोविंद सिंह मेहरा, सुशील शाह, शरद शाह, वैभव पांडे (नगर महामंत्री), हेमंत तिवारी (पार्षद), प्रदीप कुमार (पार्षद), मुकेश कुमार डैनी (पार्षद), अशोक गोस्वामी, नारायण दत्त पांडे, शहाबुद्दीन, कमलेश तिवारी, परितोष जोशी, शहजाद कश्मीरी, अमरजीत सिंह भकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, पीडी भट्ट, देवेंद्र चौहान, रॉबिन भंडारी, प्रताप सिंह सत्याल, जसवंत कुमार शाहिद सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply