Almora: कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में मटेला गांव घूमे कार्यकर्ता

अल्मोड़ा, 06 फरवरी 2022- कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार कर मनोज तिवारी के पक्ष में…

अल्मोड़ा, 06 फरवरी 2022- कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार कर मनोज तिवारी के पक्ष में वोट मांगे।

जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मटेला गांव, पसेड़ तोक और अन्य क्षेत्रों में सघन प्रचार किया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को विजयी बनाने की अपील की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस अवसर पर नवीन चन्द्र जोशी, कुशाल सिंह बिष्ट, सुनील जोशी,अजय बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, संजय बिष्ट, प्रवीण सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।