अल्मोड़ा में कांग्रेस ने नेहरू जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम

अल्मोड़ा,14 नवम्बर 2025जिला कांग्रेस कार्यालय में आज का दिन भावनाओं और यादों से भरा रहा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और देश की आज़ादी की लड़ाई…

Congress organised a programme on Nehru Jayanti in Almora.

अल्मोड़ा,14 नवम्बर 2025
जिला कांग्रेस कार्यालय में आज का दिन भावनाओं और यादों से भरा रहा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और देश की आज़ादी की लड़ाई के अहम चेहरे पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती को कार्यकर्ताओं ने बाल दिवस के रूप में पूरी गर्मजोशी से मनाया। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष दीपा साह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने संभाला।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेहरू के व्यक्तित्व और उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जिस आधुनिक भारत का सपना देखा था, आज देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व ने वैज्ञानिक सोच, आधुनिक विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव तैयार की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज भारत जिस मजबूती से वैश्विक मंच पर खड़ा है, उसमें नेहरू की दूरदृष्टि की बड़ी भूमिका है।

सभा के दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि विश्व शांति, तकनीकी प्रगति और देश की तरक्की में जो कदम आज दिखाई दे रहे हैं, वो उसी सोच की निरंतरता हैं जिसे नेहरू ने आज़ादी के बाद देश में स्थापित किया था।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, ताराचंद शाह, पार्षद हेम तिवारी, पूर्व राज्य मंत्री पूरन रौतेला, नगर उपाध्यक्ष एन डी पांडे, शरद चंद शाह, निजाम कुरैशी, पार्षद दीपक कुमार, गोविंद सिंह मेहरा, राधा राजपूत, गीता पांडे, आनंद बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।