महंगाई को लेकर यहां कांग्रेस (congress) का अनोखा विरोध, सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की लगाई प्रदर्शनी

पिथौरागढ़ सहयोगी, 22 फरवरी 2021केएमओयू स्टेशन में कांग्रेस (congress) नगर अध्यक्ष पवन माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष बिण हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में महंगाई के विरोध…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 22 फरवरी 2021
केएमओयू स्टेशन में कांग्रेस (congress)
नगर अध्यक्ष पवन माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष बिण हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में लकड़ी का चूल्हा बनाकर चाय बनाने व सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल की प्रदर्शनी लगाई गई और दाम तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

वरुण प्रताप भाकुनी बने प्रदेश (kisan congress committee) किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव

नगर अध्यक्ष माहरा ने कहा कि दिन-प्रतिदिन सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से सब्जी, दाल, राशन, यातायात सब महंगा हो गया है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाली मोदी सरकार गरीबों की जेब काट रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

ब्लॉक अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि घरेलू सिलेंडर की लगातार बढ़ोतरी व सब्सिडी बंद होने की वजह से गांव की महिलाओं के बजट में काफी प्रभाव पड़ा है। उज्जवला योजना के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने वाली मोदी सरकार फिर से महिलाओं को लकड़ी का चूल्हा फूंकने को मजबूर कर रही है।

Almora- नगर कांंग्रेस (Congress) ने किया बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन

यूथ कांग्रेस (congress) प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार में किसान, मजदूर और गरीब जनता का शोषण हो रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। जनता सब समझ रही है और वह मोदी के लच्छेदार भाषणों के जाल में अब नहीं आने वाली है। कहा कि जनता आगामी समय में मोदी व भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी गोरंगघाटी अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, मदन भट्ट, मनोज खत्री, महेश कुमार टम्टा, विक्रम सिंह, मनोज ठकुराठी, शिवम पंत, राहुल लुंठी, जीनत, आशा, शांति, नन्नी, कार्तिक खर्कवाल, ललित मोहन, जावेद खान, मनोज कुमार, रोहित कोहली, राजेश शर्मा, राहुल भट्ट, शिवराज गिरी, धीरज, दिनेश चंद्र भट्ट, देवराज सिंह, त्रिलोक मेहता, मनोज मेहता बिंदी प्रसाद, अजय कुमार, गजेंद्र मेहता व भगत रजवार आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/