कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, सेहत में सुधार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को गुरुवार को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार उनकी…

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को गुरुवार को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार उनकी सेहत स्थिर है और वे अब बेहतर महसूस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है, और संभावना है कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। इससे पहले सितंबर 2024 में भी उन्हें हल्के बुखार और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मार्च 2024 में भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह स्वस्थ हो गई हैं।

हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद सोनिया गांधी राजनीति में सक्रिय बनी हुई हैं। हाल ही में संसद के बजट सत्र के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी थी।