देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तराखंड में संगठन को नई दिशा देने के लिए बड़ा बदलाव किया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में प्रदेश के 27 जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। इन नियुक्तियों को कांग्रेस हाईकमान की “संगठन सृजन मुहिम” का हिस्सा माना जा रहा है।
घोषित सूची के अनुसार,अल्मोड़ा में निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, बागेश्वर में अर्जुन चंद्र भट्ट, चमोली में सुरेश डिमरी, चंपावत में चिराग सिंह फर्त्याल, देहरादून सिटी में जसविंदर सिंह गोगी, हल्द्वानी सिटी में गोविंद सिंह बिष्ट और काशीपुर सिटी में अल्का पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रुद्रपुर सिटी में ममता रानी, देवप्रयाग में उत्तम असवाल, डीडीहाट में मनोहर सिंह टोलिया और हरिद्वार में बालेश्वर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा हरिद्वार सिटी में अमन गर्ग, कोटद्वार में विकास नेगी, कोटद्वार सिटी में मीनादेवी, नैनीताल में राहुल छिमवाल, पछवादून में संजय किशोर,परवादून में मोहित उनियाल,पौड़ी गढ़वाल में विनोद सिंह नेगी,पिथौरागढ़ में मुकेश पंत, पुरोला में दिनेश चौहान,रानीखेत में दीपक किरौला, रूड़की में फुरकान अहमद,रूड़की सिटी में राजेंद्र कुमार चौधरी,रूद्रप्रयाग में कुलदपी कंडारी, टिहरी गढ़वाल में मुरारी लाल कंडवाल, उधमसिंह नगर में हिमांशु गाबा और उत्तरकाशी में प्रदीप सिंह रावत को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।कांग्रेसे ने नई टीम घोषित कर यह दिखाने की कोशिश की है कि 2027 में होेने वाले विधानसभा चुनावों मे के लिए वह अभी से तैयारियों में जुट गई है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने इस बार युवा और अनुभवी चेहरों का संतुलन साधते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने की कोशिश की है।
