जागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जन संपर्क,दर्जनो ने ली कांग्रेस की सदस्यता

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने आज ​लमगड़ा विकासखण्ड के मालता,बजेठी,जसकोट, अनरियाकोट,खिरोली,रतखान,भैसौड़ा,एचोंली,मेरधूरा,रालाकोट,सत्यू,तुलेड़ी,बैगनिया,धारखोला,बिसोत,बिरौड़ा,आनुली,डोल आदि गांवो में लोगो से…

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने आज ​लमगड़ा विकासखण्ड के मालता,बजेठी,जसकोट, अनरियाकोट,खिरोली,रतखान,भैसौड़ा,एचोंली,मेरधूरा,रालाकोट,सत्यू,तुलेड़ी,बैगनिया,धारखोला,बिसोत,बिरौड़ा,आनुली,डोल आदि गांवो में लोगो से जनसंपर्क किया और उन्हें वोट देने की अपील की। इस मौके पर दर्जनो ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद​ सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले पांच सालों मे जागेश्वर और उत्तराखण्ड के विकास को अवरूद्व कर दिया है। कहा कि पांच सालो मे जनता की सुध ना लेने वाली भाजपा आज हार के डर से एक ही वर्ष में तीन मुख्यमंत्री इस राज्य को दे चुकी हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यो को अपनी उपलब्धि बताने के सिवा भाजपा सरकार ने कुछ नही किया है। कहा कि जनता इनकी बातो मे आने वाली नही है और जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं।


कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों मे आनंद सिंह जीना,गोपाल सिंह बिष्ट,विरेंद्र सिंह बिष्ट,राजेंद्र सिंह बिष्ट,दीवान सिंह बिष्ट,आनंदी देवी,सरस्वती देवी,भागुली देवी,बिशनी देवी,रमा देवी,अनीता देवी,आनंद बिष्ट,दीवान सिंह,दीवान सिंह कार्की,महेंद्र सिंह,प्रकाश अनरिया,ललित गौनी,रमेश रावत,चंदन रावत,मनोज रावत,दीपक गौनी,हरीश सिंह अनरिया,बहादुर गौनी,राजेंद्र रावत,हरीश सिंह रावत,गोपाल रावत,हीरा अनरिया,गोपाल सिंह,पवन सिंह रौतेला,प्रदीप कुमार,कमलेश कुमार,रोहित कोहली,हिमांशु,अजय कुमार,दिनेश कुमार,मोहन रावत,पूरन सिंह आदि लोग शामिल हैं।

Congress candidate from Jageshwar did public relations, dozens took membership of Congress


क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ दीवान सतवाल,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट,मोहन नगरकोटी,मनोज रावत,पूरन पाण्डे,दिनेश रावत,पान सिंह बोरा,सुनील जोशी,नंदन सिंह नैनवाल,कुंदन सिंह बिष्ट,रमेश​ बिष्ट,शिवराम,जीवन चंद्र पाण्डे,दीपक फर्त्याल,दीपक मलाड़ा, अनिल मेर,गोविंद बिष्ट,प्रेम राम, गंगा दत्त, बिशन फर्त्याल आदि लोग शामिल रहे।