महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Congress burnt effigy of government in protest against inflation

cp 1

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में केन्द्र व राज् सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के इस अच्छे दिनों की कल्पना जनता ने कभी नहीं की थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वक्ताओ ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां हिटलरशाही नीतियों के चलते जनता बेहाल हो चुकी है। प्याज, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि आगामी 27 दिसंबर को कांग्रेस एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी,लता तिवारी,राजीव कर्नाटक,तारा चन्द्र जोशी, दीपांशु,हेमतिवारी आदि मौजूद थे।