अल्मोड़ा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और खिलाड़ी परवेज के निधन पर शोक

Condolences

Condolences on the demise of Almora’s senior social worker and sportsman Parvez

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा,22 सितंबर 2020— कुमाऊँ यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व सामाजिक कार्यकर्ता परवेज सिद्धकी के निधन में अल्मोड़ा जिला खेल संघ के पदाधिकारियों सहित तमाम सामाजिक, राजनैतिक, व खेल प्रेमियों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. परवेज सिद्धकी जिनका निधन हल्द्वानी के अस्पताल में अब से कुछ दिन पूर्व हो गया था वह एक बेहतरीन खिलाड़ी के साथ साथ जिम्मेदार नागरिक भी थे, खेल के क्षेत्र कई प्रतियोगिताओ में उनकी भागीदारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में प्राप्त हो जाती थी उनके जाने से अल्मोड़ा खेल जगत में एक शून्य उत्पन्न हो गया है जिसकी भरपाई करना सम्भव नही है।

Condolences


वक्ताओं ने स्वर्गीय सिद्धकी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और भगवान से प्रार्थना करी की भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें शोक व्यक्त करने वालो में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, अल्मोड़ा बागेश्वर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पूर्व यूनिवर्सिटी खिलाड़ी ललित लटवाल,अल्मोड़ा फुटबॉल एशोसिएशन के अध्यक्ष व अल्मोड़ा जिले खेल संघ के सदस्य हरीश कनवाल, रेडक्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष व अल्मोड़ा जिले खेल संघ के सदस्य विनीत बिष्ट,अंतराष्ट्रीय क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, भारतीय महिला टीम की सदस्य एकता बिष्ट, अल्मोड़ा जिला खेल संघ के सदस्य मनोज सनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र वर्मा, रोहित साह, राहुल वोहरा, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री महेश नयाल, सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश धवन, सभासद मनोज जोशी, सभासद अमित साह, सभासद दीप्ति सोनकर, सभासद सौरभ वर्मा, पंकज बिष्ट, चन्दन लटवाल,हेम तिवारी,गणेश बगडवाल, ललित बिष्ट,राहुल खोलिया,दीवान बिष्ट ,अजय चौहान, कंचन बिष्ट,पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, अभय साह, विकास कन्नौजिया,शरद अग्रवाल, आदि अनेक लोग उपस्थित थे।